Business Ideas in Hindi: अगर आप ऐसे Business Ideas in Hindi खोज रहे है जिसमें कम लागत में अच्छा मुनाफा होता हो और जिसकी बाजार में हमेशा डिमांड भी बनी रहे, तो सेलो टेप मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस (Cello Tape Manufacturing Business) एक Best Manufacturing Business Idea हो सकता है।
यह एक ऐसा प्रोडक्ट है जिसका इस्तेमाल घरों, दफ्तरों, स्कूलों, दुकानों, पैकेजिंग इंडस्ट्री और यहां तक कि गिफ्ट रैपिंग में भी होता है। यानी इसकी डिमांड कभी खत्म नहीं होती। इतनी अधिक डिमांड होने के बावजूद भी भारत में इसकी मैन्युफैक्चरिंग बहुत कम होती है भारत करोड़ो के सेलो टेप चीन से इंपोर्ट करता है।
यदि आप सेलो टेप बनाने का बिजनेस शुरू करते हैं तो लोकल मार्केट में ही इसकी डिमांड बहुत ज्यादा है। मुझे खुद इस बिजनेस का काफी अनुभव है और मैं जानता हूं कि इसे शुरू करने में किन किन चीजों की जरूरत होती है, सेलोटेप बनाने में कितनी लागत आती है और कैसे मार्केटिंग करनी होती है। बहुत से लोगों को लगता है कि सेलो टेप मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस शुरू करना बहुत मुश्किल होता है, लेकिन ऐसा नहीं है।
सेलो टेप बनाने के लिए न तो आपको बहुत बड़ा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट (Cello Tape Manufacturing Plant) की जरूरत होती है और न ही महंगी मशीनों की। आप छोटे पैमाने पर भी इसे शुरू कर सकते है और धीरे धीरे इसे स्केल कर सकते है। इस आर्टिकल में मैंने Cello Tape Business Kaise Kare, Income, Cello Tape Business Profit, Machines की डिटेल्ड जानकारी दी है।
सेलोटेप बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करे
सेलो टेप बनाने का बिजनेस एक कम इन्वेटमेंट में शुरू होने वाला मुनाफेदार बिजनेस (Top Profitable Business) है, जिसकी मांग मार्केट में लगातार बनी रहती है। यह व्यापार छोटे स्तर से शुरू किया जा सकता है और धीरे-धीरे इसे स्केल किया जा सकता है। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको सही जगह का चयन करना होगा, जहां मशीनें लगाई जा सकें और प्रोडक्शन स्टार्ट किया जा सके। इसके बाद आपको रॉ मैटेरियल, जैसे कि बीओपीपी फिल्म (BOPP Film), एडहेसिव गोंद और कोर पाइप जैसी चीजों की जरूरत होगी। सेलो टेप बनाने के लिए मुख्य रूप से दो मशीनों का उपयोग किया जाता है – कोटिंग मशीन और स्लिटिंग मशीन।
सेलो टेप का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको सरकार से जरूरी लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन करवाना भी जरूरी है, जैसे कि MSME रजिस्ट्रेशन, GST नंबर और ट्रेड लाइसेंस। प्रोडक्शन के बाद अब सवाल आता है सेलोटेप की सही मार्केटिंग कैसे करे और मार्केट में बेचे कैसे। आपको बता दे आप अपने प्रोडक्ट को थोक विक्रेताओं, स्टेशनरी की दुकानों, पैकेजिंग इंडस्ट्री और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बेच सकते हैं। चलिए इस बिजनेस के विस्तार से समझते है।
यह भी पढ़े: Sabun Business in Hindi: घर से साबुन बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करे, प्रक्रिया, खर्च, तरीका,मशीन
Tape Manufacturing Machine Price
टेप बनाने की मशीन काफी महंगी होती है, इनकी कीमतें 1,20,000 से शुरू होकर 1 करोड़ रुपए तक हो सकती है। हालांकि यदि आप छोटे स्तर पर टेप बनाने का बिजनेस शुरू करना चाहते है तो भी आपको मशीनों में 3 लाख रुपए तक का इन्वेस्टमेंट करना पड़ सकता है।
Tape Manufacturing Machine | Function | Suitable For | Production Capacity | Price Range (INR) | Manufacturer |
---|---|---|---|---|---|
Coating Machine | Applies adhesive to the tape substrate. | Large-scale industrial use. | Up to 50,000 meters/day. | ₹4,365,000 – ₹8,730,000 | BiesSse World |
Slitting Machine | Cuts large rolls into narrower widths. | Both large-scale and home-based setups. | 100 – 500 meters/hour. | ₹436,500 – ₹1,746,000 | Pinnacle Converting |
Rewinding Machine | Rewinds tapes onto cores after slitting. | Both large-scale and home-based setups. | 200 – 600 meters/hour. | ₹261,900 – ₹1,309,500 | TapesMac |
Die-Cutting Machine | Cuts tapes into specific shapes or sizes. | Large-scale industrial use. | Varies based on design. | ₹873,000 – ₹4,365,000 | BiesSse World |
Tape Printing Machine | Prints designs or logos on tapes. | Both large-scale and home-based setups. | 50 – 200 meters/hour. | ₹698,400 – ₹2,184,000 | VIE Machinery |
Tape Applicator Machine | Applies tape to products or packaging. | Both large-scale and home-based setups. | 60 – 180 applications/min. | ₹436,500 – ₹2,619,000 | FUZE Tape Machines |
Packaging Machine | Packages finished tape rolls for distribution. | Large-scale industrial use. | 30 – 100 packages/minute. | ₹1,746,000 – ₹5,238,000 | Tapeler Tape Machines |
Tape Manufacturing Machine कहां से खरीदे

टेप बनाने की मशीन (Tape Manufacturing Machine) आप इंटरनेट पर मौजूद तमाम इ कॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते है, जैसे Trade India, IndiaMart, Alibaba.com, Amazon आदि। इसके अतिरिक्त आप भारत के कुछ प्रमुख शहरों से भी इन टेप बनाने वाली मशीन को खरीद सकते है। कुछ प्रमुख शहरों की सूची इस प्रकार है:
- राजकोट
- जयपुर
- सूरत
- अहमदाबाद
- मुंबई
- पुणे
- कानपुर नगर
- आगरा
- लखनऊ
- गाजियाबाद
- पटना
- चंडीगढ़
- भोपाल
यह भी पढ़े: Chappal Business Ideas 2025: घर बैठे चप्पल बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करे, मशीन, लागत, तरीका और कमाई
टेप बनाने के लिए कच्चा माल
सेलो टेप बनाने के लिए आपको कच्चे माल (Raw Materials) की जरूरत होगी, जिनकी क्वालिटी पर ही टेप की मजबूती और टिकाऊपन निर्भर करता है। टेप बनाने के लिए कच्चा माल इस प्रकार है:
- BOPP फिल्म (Biaxially Oriented Polypropylene Film): यह ट्रांसपेरेंट और मजबूत प्लास्टिक फिल्म होती है, जिस पर एडहेसिव कोटिंग करके सेलो टेप तैयार किया जाता है। यही टेप की मुख्य परत भी होती है।
- अडहेसिव गोंद (Adhesive Glue): यह एक स्पेशल टाइप की चिपकने वाली गोंद होती है, जो टेप के सर्फेस पर लगाई जाती है। यह अडहेसिव गोंद अच्छी क्वालिटी की होनी चाहिए ताकि टेप लंबे समय तक चिपका रहे।
- रिलीज पेपर या सिलिकॉन कोटेड पेपर: – यह एडहेसिव कोटिंग के दौरान इस्तेमाल किया जाता है ताकि गोंद सही तरीके से चिपके और फैल सके।
- कोर पाइप: यह एक मजबूत बेलनाकार पाइप होती है, जिस पर टेप को रोल किया जाता है। यह ज्यादातर हार्ड पेपर या प्लास्टिक से बनी होती है।
- रंग और प्रिंटिंग स्याही: अगर आप रंगीन या ब्रांडेड टेप बना रहे हैं, तो इसमें प्रिंटिंग इंक और कलर का इस्तेमाल किया जाता है।
- सॉल्वेंट और केमिकल्स: ये कुछ सहायक केमिकल होते हैं, जो गोंद की क्वालिटी बनाए रखने और मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस (Manufacturing Process) को आसान बनाने में मदद करते हैं।
सेलो टेप बनाने की प्रक्रिया
सेलो टेप बनाने की प्रक्रिया में कई स्टेप शामिल होते हैं, जिनमें रॉ मटेरियल प्रोसेसिंग, BOPP फिल्म बनाना, एडहेसिव कोटिंग, स्लिटिंग, रिवाइंडिंग और पैकेजिंग जैसे स्टेप्स आते हैं। प्रत्येक स्टेप में अलग-अलग मशीनों और टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाता है। यहां हमने टेप बनाने का तरीका डिटेल में समझाया है।
1. कच्चे माल का चयन
- BOPP (Biaxially Oriented Polypropylene) एक ट्रांसपेरेंट और मजबूत प्लास्टिक फिल्म होती है, जो टेप को टिकाऊ बनाती है। इसे बनाने के लिए Polypropylene (PP) ग्रैन्यूल्स का उपयोग किया जाता है।
- सेलो टेप पर उपयोग होने वाले गोंद को Pressure-Sensitive Adhesive (PSA) कहा जाता है। यह गोंद सतह पर हल्का दबाव पड़ते ही चिपक जाता है। इसके तीन मुख्य प्रकार होते हैं, जो कि निम्नलिखित है:
- Acrylic Adhesive: यह सबसे सामान्य और सस्ता गोंद है, जिसे ज्यादातर सेलो टेप में उपयोग किया जाता है।
- Hot Melt Adhesive: यह ज्यादा मजबूत होता है और इसे गर्म करके लगाया जाता है।
- Solvent-Based Adhesive: यह गोंद वॉटरप्रूफ होता है और इससे बने टेप का उपयोग इंडस्ट्रियल कामों के लिए होता है।
2. BOPP फिल्म का निर्माण (BOPP Film Production)
- BOPP बनाने के लिए सबसे पहले Polypropylene ग्रैन्यूल्स को एक Extruder Machine में डाला जाता है, जहाँ इसे 200-250°C तक गर्म किया जाता है। इससे यह पिघलकर एक गाढ़े लिक्विड (Molten Plastic) में बदल जाता है।
- अब इस पिघले हुए प्लास्टिक को एक Die (मोल्ड) से गुजारा जाता है, जिससे यह एक पतली फ्लैट शीट के रूप में बाहर निकलता है।
- इसके बाद इस शीट को पहले लंबाई में खींचा (Machine Direction Stretching) जाता है और फिर चौड़ाई में खींचा (Transverse Direction Stretching) जाता है। इससे फिल्म मजबूत, पतली और ट्रांसपेरेंट बनती है।
- अब फिल्म को ठंडा करने के लिए इसे ठंडे रोलर्स से गुजारा जाता है, जिससे यह सेट हो जाती है। इसके बाद इसे Jumbo Rolls में लपेट लिया जाता है।
3. प्राइमर कोटिंग
- तीसरे चरण में BOPP फिल्म के ऊपर एक Primer Coating लगाई जाती है, ताकि गोंद इस पर अच्छी तरह चिपक सके।
- यह कोटिंग एक प्रकार का केमिकल होता है, जो फिल्म की सतह पर माइक्रोस्कोपिक लेवल पर छोटे-छोटे छिद्र बनाता है, जिससे गोंद की पकड़ बेहतर हो जाती है।
4. एडहेसिव कोटिंग
अब फिल्म के ऊपर Adhesive Coating Machine की मदद से एक समान रूप से गोंद लगाया जाता है। इस प्रक्रिया में निम्नलिखित स्टेप्स होते हैं:
- गोंद को एक मिक्सिंग टैंक में रखा जाता है, जहाँ इसे सही टेंपरेचर और गाढ़ेपन में तैयार किया जाता है।
- अब फिल्म को Silicon Coated Roller से गुजारा जाता है, जो गोंद को समान रूप से फैलाते हैं।
5. ड्राइंग और क्योरिंग
गोंद लगाने के बाद फिल्म को एक स्पेशल गर्म चैम्बर (Curing Chamber) से पास किया जाता है, जहाँ इसे 100-150°C टेंपरेचर पर सुखाया जाता है।
6. रोलिंग और कटिंग
अब पूरी फिल्म को बड़े Jumbo Rolls में लपेटा जाता है। फिर इसे अलग-अलग साइज में काटा जाता है:
A. Slitting Process (टेप की कटिंग)
- Slitting Machine के तेज़ ब्लेड की मदद से बड़े रोल्स को छोटे-छोटे टेप रोल्स में काटा जाता है।
- यह कटिंग बेहद सटीक होती है, जिससे टेप की किनारे स्मूद रहते हैं।
- विभिन्न चौड़ाई के टेप बनाए जाते हैं (जैसे 12mm, 24mm, 48mm)।
B. Rewinding Process
- कटे हुए टेप को Cardboard Core (गत्ते की ट्यूब) पर लपेटा जाता है।
- इससे टेप सही शेप में बना रहता है और इस्तेमाल में आसानी होती है।
7. प्रिंटिंग (अगर आवश्यक हो)
अगर ब्रांडेड टेप बनाना हो, तो इस स्टेप में BOPP फिल्म के ऊपर ब्रांड नाम, लोगो, या डिजाइन प्रिंट किया जाता है। इसके लिए Flexographic Printing या Gravure Printing का उपयोग किया जाता है।
8. पैकेजिंग
अब तैयार टेप को पैक किया जाता है। इसके लिए विभिन्न तरीके अपनाए जाते हैं:
- सिंगल पीस पैकिंग: एक-एक टेप को अलग-अलग पैक किया जाता है।
- मल्टी रोल पैकिंग: 6 या 12 टेप रोल्स को एक साथ पैक किया जाता है।
- कार्टन पैकिंग: थोक बिक्री के लिए टेप को बड़े-बड़े बॉक्स में रखा जाता है।
यह भी पढ़े: Candy Manufacturing Business: टॉफी बनाने का बिजनेस कैसे करे, तरीका, मशीन, लागत और लाइसेंस
Business Ideas in Hindi। सेलोटेप बिजनेस प्रॉफिट
सेलो टेप बनाने का बिजनेस एक Best Manufacturing Business Idea में से एक है, जिसमे आपको अच्छा प्रॉफिट हो सकता है। छोटे पैमाने (Small Scale Manufacturing Business) पर व्यवसाय के लिए एक मशीन की ही जरूरत पड़ती है जो आपको 2 से 5 लाख रुपए में मिल जाएगी। यदि आप बड़े पैमाने पर सेलोटेप का प्रोडक्शन करना चाहते हैं, तो आपको 2 से 5 मशीनों की आवश्यकता हो सकती है। इसके अलावा आपको मैन्युफैक्चरिंग के लिए 5000 वर्ग फुट भूमि और शेड के लिए 2000 वर्ग फुट जमीन की जरूरत पड़ेगी।
सेलो टेप बिजनेस से होने वाले प्रॉफिट की बात करे तो एक रोल बनाने में 2 से 2.5 रुपए का खर्च आता है, इसमें मैन्युफैक्चरिंग से लेकर पैकेजिंग तक का कॉस्ट शामिल है। थोक में आप इसे 4 से 5 रुपए तक में बेच सकते है, यही टेप रिटेलर्स 10 से 12 रुपए में बेचा करते है। अब मान लेते है महीने में आपने 50,000 रोल मैन्युफैक्चर किए और यदि प्रति रोल पर आप 2 रुपए का प्रॉफिट कमाते है तो आपकी मंथली इनकम 1 लाख रुपए की होगी।
ध्यान रहे प्रॉफिट कई कारणों पर डिपेंड करता है, जैसे आपने प्रॉफिट मार्जिन कितना तय किया है, आप लार्ज स्केल पर मैन्युफैक्चर कर रहे है या स्मॉल स्केल पर। उदाहरण के लिए, आपको बता एक मशीन प्रतिदिन लगभग 1,000 रोल तैयार कर सकती है।
FAQs-Best Manufacturing Business Idea in Hindi
टेप मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस में कितना खर्च आता है?
टेप बनाने के बिजनेस में मिनिमम 10 लाख रुपए तक का खर्च आता है, जिसमे 3 से 5 लाख की सिर्फ मशीनें होती है।
टेप बनाने की मशीन कहां मिलेगी ?
टेप बनाने की मशीन आप देश के किसी भी बड़े शहर से खरीद सकते है, साथ ही ये मशीन India Mart और Trade India जैसी इ कॉमर्स वेबसाइट पर भी मिल जाएंगी।
टेप बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करे ?
टेप बनाने के बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको जमीन, कच्चे माल और कुछ मशीनों की जरूरत पड़ेगी, इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए आपको कम से कम 10 लाख रुपए का निवेश करना पड़ सकता है।
Tape Manufacturing Machine की कीमत क्या है?
टेप मैन्युफैक्चरिंग मशीन की कीमत 2 लाख रुपए से 5 लाख रुपए के बीच हो सकती है।